[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA:कैंसर डिपार्टमेंट के आईपीडी में भर्ती मरीजों से डीन डॉ. केके सहारे ने मिलकर उनका हालचाल जाना

कोरबा,06 फरवरी (वेदांत समाचार)। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंसर डिपार्टमेंट के आईपीडी में भर्ती मरीजों से डीन डॉ. केके सहारे ने मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं अस्पताल में समय पर पहुंचकर कैंसर के खिलाफ जंग लड़ते हुए स्वस्थ होने पर उन्हें गुलाब भेंट किया। इस दौरान उनके साथ कैंसर डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. उपासना जायसवाल, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. दीपका नगेशिया मौजूद थी। वहीं इस मौके पर कॉलेज में कैंसर जागरूकता के लिए मेडिकल कॉलेज के छात्रों की रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

[metaslider id="133"]