BREAKING : संतोष पांडेय और अभिषेक सिंह को पुलिस ने घोषित किया ‘फरार’…

कबीरधाम23 जनवरी (वेदांत समाचार)। कवर्धा मामले में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को कबीरधाम पुलिस ने अचानक ‘फरार’ घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ और अपराधिक धाराएं बढ़ा दी हैं। इस तरह से कवर्धा दंगे के आरोपी बताए जा रहे पाण्डे और अभिषेक सिंह को फरार घोषित कर तहसीलदार से उनकी संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा गया है।

कवर्धा मामले में पुलिस ने भाजपा के बड़े नेताओं को आरोपी बनाया था, जिसमे सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शामिल हैं।