Vedant Samachar

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला, दर्री-पाली और करतला थाने को नए प्रभारी मिले;SP ने जारी किया आदेश

Vedant samachar
3 Min Read

कोरबा,05 फरवरी (वेदांत समाचार)। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। तबादले में दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पसान थाना प्रभारी बदले, रक्षित केंद्र भेजे गए

पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। पसान के नए थाना प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है।

लेमरू और सिविल लाइन थाना में भी बदलाव

सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना भेजा गया है।

एएसआई स्तर पर भी तबादले

लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है। एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना भेजा गया है।

हेड कांस्टेबल का तबादला

हेड कांस्टेबल दीपक खांडेकर को पाली से बालको भेजा गया है। हेड कांस्टेबल नरेंद्र लहरे को बालको से पाली भेजा गया है।

कांस्टेबलों के स्थानांतरण

कांस्टेबल शैलेंद्र तंवर को पाली से कटघोरा भेजा गया है। कांस्टेबल अश्विनी ओगरे को कटघोरा से पाली भेजा गया है। कांस्टेबल दिलहरण कंवर को दर्री से ओएम शाखा स्थानांतरित किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहरी थाना प्रभारियों में बदलाव नहीं

शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव और सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल अपने पदों पर बने रहेंगे। मानिकपुर चौकी प्रभारी भी यथावत हैं।

अन्य थाना प्रभारी भी यथावत

डालवा उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, बालको थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी, बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा और कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी भी अपने पदों पर बने रहेंगे।

एसपी ने अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को जिले में चल रही अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेट्रोलियम, कबाड़, डीजल, कोयला, महुआ शराब के अवैध कारोबार सहित अन्य सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण लगाने का आदेश दिया है।

Share This Article