Vedant Samachar

सड़क से खेत पर 4 बार पलटी कार 8 घायल, बाहर फेंका गई थी 6 माह की बच्ची…

Vedant Samachar
2 Min Read

दंतेवाड़ा,29 मार्च (वेदांत समाचार): दंतेवाड़ा -बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4–5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 माह की बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे क्रशर प्लांट कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पारिवारिक कार्य से किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर में चोट आई है। तेज आवाज सुनकर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही

Share This Article