0 सह-कलाकार सुम्बुल को दिया श्रेय, जिन्होंने उन्हें सहजता से यह सीन निभाने में मदद की
मुंबई, 04 फरवरी 2026: सोनी सब का इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की भावनात्मक यात्रा को दर्शाता है। अन्विता एक निःस्वार्थ युवती है, जो अपने भाई-बहनों के लिए माता-पिता की भूमिका निभाती है। कठिन परिस्थितियों में परिवार का सहारा बनने से लेकर प्रेम और विवाह की चुनौतियों का सामना करने तक, अन्विता ने हमेशा अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश की है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, दर्शक अन्विता और उसके पति संजय (ऋषि सक्सेना) के बीच के ऐसे क्षण देख रहे हैं, जो केवल नाटकीय ही नहीं, बल्कि गहन और भावनात्मक भी हैं।

शो के हाल ही के एक सीन में दर्शकों ने संजय और अन्विता के बीच एक तीव्र और भावनात्मक थप्पड़ वाला सीन देखा, जिसने कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया। स्क्रीन पर यह सीन सहज दिखाई दिया, लेकिन ऋषि ने स्वीकार किया कि इसे शूट करना आसान नहीं था। पहली बार इतना संवेदनशील सीन निभाने के कारण वे घबराए और असमंजस में थे, लेकिन सह-कलाकार सुम्बुल तौकीर खान के सहयोग और समझदारी ने इस पल को उनके लिए एक यादगार सीखने का अनुभव बना दिया।
ऋषि सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने पहले भी कई गहन सीन किए हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग थी और मुझे घबराहट हो रही थी, क्योंकि मुझे एक महिला को थप्पड़ मारना था। मैंने इस सीन के लिए सुम्बुल से चर्चा की, और चूँकि हम दोनों समर्पित कलाकार हैं, हमने तय किया कि इसे पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ निभाएँगे। यह सीन बेहद तीव्र था, लेकिन सुम्बुल के साथ काम करना सुखद रहा, क्योंकि उन्होंने उस तीव्रता को समझा और पूरे शूट के दौरान मेरा साथ दिया।”
देखिए इत्ती सी खुशी, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर।



