महिला की जहर खाने से मौत,तीन साल पूर्व ही पिंकेश से शादी हुई

इंदौर 22 जनवरी (वेदांत समाचार)।  कुशवाहनगर में शुक्रवार को 23 वर्षीय कविता देशमुख ने जहर खा लिया। शनिवार सुबह कविता की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक कविता की तीन साल पूर्व ही पिंकेश से शादी हुई थी। जहर खाने के बाद उसने पति को काल कर घटना भी बताई। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह दुर्गानगर पालदा में 20 वर्षीय अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आजादनगर थाना पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

व्यापार के लिए पत्नी से 25 लाख मांगे

भैसोदामंडी मंदसौर निवासी 34 वर्षीय प्रियंका पाटीदार की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति हिमांशु पाटीदार और सास मंजू पाटीदार के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। प्रियंका के मुताबिक आरोपितों ने व्यापार के लिए 25 लाख रुपय की मांग की और मायके भेज दिया। इसी तरह बाणगंगा थाना पुलिस ने रानी चावड़ा की शिकायत पर पति जय प्रकाश सहित सास मुन्नी बाई और ननद हेमा के खिलाफ केस दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

महिला से छेड़छाड़, धमकाया

निरंजनपुर निवासी 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपित हिमांशु उघड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक आरोपित उसका पीछा कर परेशान करता था। शुक्रवार को स्कीम-74 में रियल एस्टेट कंपनी के आफिस में उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसी तरह शिप्रा थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर अर्जुन बड़ौदा निवासी हरफूल चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।