Vedant Samachar

गुवाहाटी में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का ‘उज्जीवन चक्र’ टू-व्हीलर फाइनेंस लॉन्च

Vedant samachar
3 Min Read


~असम में दोबारा एंट्री, युवा यात्रियों के लिए टू-व्हीलर फाइनेंस को बनाएगा आसान


गुवाहाटी, 4 फरवरी, 2026: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज गुवाहाटी में अपने ‘उज्जीवन चक्र’ टू-व्हीलर लोन का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही, बैंक ने असम के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते टू-व्हीलर फाइनेंस बाजारों में से एक में दोबारा कदम रखा है। इस लॉन्च की शुरुआत बैंक की लचित नगर शाखा से की गई, जहाँ स्थानीय बाइकर कम्युनिटी के सदस्यों ने एक साथ मौजूद रहकर इस नए प्रोडक्ट का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया।


असम के टू-व्हीलर बाजार में हर महीने करीब 40,000 से 45,000 यूनिट्स की बिक्री होती है, जिसमें लगभग 6,000 से 8,000 यूनिट्स की बिक्री में गुवाहाटी योगदान देता है। शहर में व्हीकल फाइनेंस की पहुँच करीब 65 प्रतिशत है और टू-व्हीलर अलग-अलग उम्र और वर्ग के लोगों के लिए रोजमर्रा की यात्रा का सबसे पसंदीदा साधन के रूप में अपना स्थान बना रखा है।
तेजी से बदलती मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया ‘उज्जीवन चक्र’ ग्राहकों को ऑन-रोड कीमत का 95 प्रतिशत तक फाइनेंस, 2.75 लाख रुपए तक का लोन, आकर्षक ब्याज दरें, कम दस्तावेज और 12 से 48 महीनों तक के फ्लेक्सिबल रीपेमेंट टेन्योर्स का विकल्प देता है।


गुवाहाटी में यह लॉन्च बैंक की व्यापक व्हीकल फाइनेंस (वीएफ) स्ट्रेटेजी का हिस्सा है, जिसके तहत उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक टेक्नोलॉजी आधारित प्रक्रियाओं, मजबूत बाजार समझ और पूरी ऑपरेशनल तैयारी के साथ हाई-पोटेंशियल बाजारों में दोबारा प्रवेश कर रहा है। गुवाहाटी में पहले से मौजूद बैंक की आठ शाखाओं और प्रमुख ओईएम डीलरशिप्स के मजबूत नेटवर्क के चलते बैंक बेहतर बिज़नेस ग्रोथ और ग्राहकों को शीघ्र-अतिशीघ्र सेवा देने के लिए जाना जाता है।


लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बिज़नेस हेड- व्हीकल फाइनेंस, श्री प्रेमकुमार ने कहा, “गुवाहाटी हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ टू-व्हीलर्स की माँग काफी मजबूत है और फाइनेंस की पहुँच भी अच्छी है। ‘उज्जीवन चक्र’ के साथ हम सही प्रोडक्ट डिजाइन, पूरी ऑपरेशनल तैयारी और टेक्नोलॉजी के सहारे इस बाजार में दोबारा कदम रख रहे हैं। हमारा लक्ष्य युवा प्रोफेशनल्स और रोज़ाना आने-जाने वाले लोगों के लिए टू-व्हीलर की खरीदी को आसान बनाना है, साथ ही पूर्वी भारत में एक मजबूत और टिकाऊ व्हीकल फाइनेंस पोर्टफोलियो भी तैयार करना है।”
लॉन्च कार्यक्रम में गुवाहाटी की बाइकर्स कम्युनिटी की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने रोज़मर्रा की मोबिलिटी को सपोर्ट करने और जमीनी स्तर पर युवा, महत्वाकांक्षी ग्राहकों से जुड़ने की बैंक की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया।

Share This Article