[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के विंग्स टैक्सी-वे पर आपस में टकरा गए

घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के विंग्स टैक्सी-वे पर आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI-2732 टैक्सी-वे पर खड़ी थी और टेक-ऑफ का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई लैंड कर चुकी इंडिगो की फ्लाइट 6E-791 टैक्सी-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। घटना के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि टैक्सी-वे पर खड़े उसके विमान से दूसरी एयरलाइन का विमान टकरा गया। एहतियातन विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लैंडिंग के बाद टैक्सीइंग के दौरान यह हादसा हुआ। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इंडिगो ने दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

[metaslider id="133"]