[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Bilaspur Crime: रोड पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर, 03 फरवरी (वेदांत समाचार)। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर आम रोड पर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फरवरी 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास एक युवक आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके से सुल्तान खान पिता असरफ खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास, सरकण्डा जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

[metaslider id="133"]