Vedant Samachar

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता एवं पांच कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा 03 फरवरी 2026। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह जनवरी में अधीक्षण अभियंता शैलेष गुप्ता, वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार जैस, मदन मोहन पांडेय, कनिष्ठ पर्यवेक्षक ठाकुर राम बरेठ, दिलीप कुमार दीवान और दफ्तरी कुसमा देवी राय सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता एचके. सिंह के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके. पांडे, केएनबी. राव, पीके. जोशी, एके. शाह, एसके. नायर, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 37 से 41 वर्ष के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा कर्मचारियों के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्तों के परिजन उपस्थित रहे।

Share This Article