Vedant Samachar

FACTCHECK! आशीष चंचलानी ने वायरल स्पीडबोट वीडियो पर रखी अपनी बात, गलतफहमियों को दूर करते हुए कहा “पूरा स्क्रिप्टेड था”

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई। आशीष चंचलानी ने हाल ही में उस वीडियो को लेकर हुई चर्चा पर अपनी बात रखी, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, जो बाद में वायरल हो गया और फिर डिलीट कर दिया गया। इस क्लिप में आशीष को एक स्पीडबोट पर कुछ टूरिस्ट्स के साथ देखा गया, जहां बोट ऑपरेटर उस महिला के साथ बातचीत करता दिखा जो उसके पास बैठी थी। उस पल में आशीष का हिंदी में किया गया कमेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग रिएक्शंस का कारण बन गया।

जैसे ही ऑनलाइन चर्चा बढ़ी, आशीष ने वीडियो का सच साफ करने और उस पर बनी गलतफहमियों को दूर करने के लिए सामने आए। उन्होंने कहा कि ये वीडियो पहले से प्लान किया गया था, स्क्रिप्टेड था और इसमें शामिल सभी की पूरी सहमति से शूट हुआ।

अपने बयान में आशीष ने लिखा:

“हेलो, लोगों के जल्दी फैसला करने से पहले: मुझे कुछ बातें साफ़ करनी हैं। यह पूरा वीडियो उनकी अनुमति से लिया गया था, मैंने उनसे पूछा था कि क्या मैं शूट कर सकता हूँ।

ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड वीडियो था।

आपको हैरानी होगी कि उस शख़्स को भी पता था कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूँ और बाद में हमने इस पर मज़ाक भी किया।

इस वीडियो की लड़की मेरी इटली टीम की थी, और शूट के दौरान उसने बहुत मज़ा किया।
फिर भी, मैं समझता हूँ कि यह वीडियो पब्लिकली गलत व्यवहार को बढ़ावा देने जैसा लग सकता है, इसलिए मैं माफ़ी मांगता हूँ और इसे हटा दिया है ।

साथ ही, आशीष ने ये भी माना कि बिना संदर्भ के लोग इस वीडियो को कैसे देख सकते हैं। जिम्मेदारी दिखाते हुए उन्होंने वीडियो हटा दिया और माफी मांगी, जिससे साफ़ होता है कि उन्हें अपनी फैंस और डिजिटल स्टार के रूप में जिम्मेदारी का एहसास है।

Share This Article