CG CINEMA NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को “सरई” और “ये ददा रे” जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्मकार आनंद मानिकपुरी एक बार फिर दर्शकों के लिए नई सौगात लेकर आ रहे हैं। उनकी अगली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर वाली अलग हे” आगामी अप्रैल 2026 से प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
THE ADM PRODUCTIONS के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता आनंद मानिकपुरी एवं प्रवीण दास हैं, जबकि फिल्म की लेखनी और निर्देशन की कमान स्वयं आनंद मानिकपुरी ने संभाली है। पोस्टर रिलीज़ के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।फिल्म के छायाकार जतिन साहू हैं तथा DI व कलर ग्रेडिंग का कार्य तुषार मानिकपुरी द्वारा किया गया है। संगीत पक्ष में सुनील सोनी और भीमा बंजारे की आवाज़ सुनने को मिलेगी। गीतों के लिरिक्स एवं कम्पोज़िशन राहुल डडसेना ने तैयार किए हैं। स्वारंजलि स्टूडियो, रायपुर में संगीत रिकॉर्डिंग हुई है और मिक्स व मास्टरिंग MD. कैफ ने की है।
हिट फिल्मों की कड़ी में “मोर वाली अलग हे” को आनंद मानिकपुरी का एक और मजबूत प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म में हास्य, रोमांस और पारिवारिक भावनाओं का संतुलित ताना-बाना देखने को मिलेगा, जो हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने का काम करेगा।अब दर्शकों को इंतज़ार है अप्रैल 2026 का, जब आनंद मानिकपुरी की यह नई फिल्म बड़े पर्दे पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चमक को और बढ़ाएगी।



