Vedant Samachar

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत दीपका में कांग्रेस का एकदिवसीय सांकेतिक धरना

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16908288

राजू तिवारी,दीपका। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश तिवारी ने किया।

धरना स्थल पर पुण्यतिथि के अवसर पर महापुरुषों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज़ बुलंद की गई। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को जनहितकारी कानून बताते हुए इसे यथावत रखने की मांग की और केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पोशाक महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव रायगढ़ रजनीश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रशांति सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामू कंवर, नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हर्षित देवी राजपूत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता तिवारी, वरिष्ठ नेत्री आशा देवी रजक, युवा कांग्रेस नेता भारत मिश्रा, आईटी सेल जिला अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, पार्षद इस्तखार अली, पार्षद आकाश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मनरेगा कानून से छेड़छाड़ बंद करने तथा ग्रामीण गरीबों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

Share This Article