प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर 17 जनवरी (वेदांत समाचार)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनांक 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधानसभा में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे विधानसभा से छुईखदान जिला राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे छुईखदान में आयोजित खैरागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे छुईखदान से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे निवास बस्तरबाड़ा सिविल लाईन पहुंचेंगे।