Vedant Samachar

31 को रोजगार मेला में जिले के आवेदकों का इंटरव्यू

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा ,29 जनवरी (वेदांत समाचार) | छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से 29 जनवरी से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के आवेदकों का इंटरव्यू 31 जनवरी शनिवार को निर्धारित है। इसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर तकनीकी के लगभग 15 हजार पदों को भरा जाएगा। रोजगार पंजीयन और राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए पंजीयन दोनों आवश्यक है।

Share This Article