Vedant Samachar

CG NEWS : लापता युवती की खेत में रहस्यमयी मौत शव मिलने से मचा हड़कंप…

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा ,27 जनवरी (वेदांत समाचार)।नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मरखट्टी के पास एक खेत में 21 वर्षीय युवती का शव मिला। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मिली लाश की पहचान पूनम महंत, पिता विसंबर दास महंत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी पिपरा के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि युवती बीती रात से घर नहीं लौटी थी। सुबह ग्रामीणों ने जब जोताई किए गए खेत में शव पड़ा देखा, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article