बिलासपुर ,27 जनवरी (वेदांत समाचार) । रायगढ़ जिले में पत्नी का आरोप है कि पति उनके बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर उस पर नजर रखता था। वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी अन्य पुरुषों के साथ अश्लील चैटिंग और न्यूड वीडियो कॉल करती है। इससे परेशान पत्नी ने तमनार थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
यह घटना 6 साल पुरानी है। पहले ये मामला पहले फैमिली कोर्ट में था, अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। पति ने पत्नी से तलाक के लिए हाईकोर्ट में अपने आरोपों को साबित करने के लिए कमरे में लगे CCTV के फुटेज पेश किए है, जिसे फैमिली कोर्ट ने मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर दोबारा सुनवाई का आदेश दिया है।



