Vedant Samachar

धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों के विरुद्ध की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही…

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंद, 21 नवम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2025 से जिले में धान खरीदी प्रारंभ की गयी है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि धवलपुर समिति के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ऋषिकांत मोहरे द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी जो कि अनिवार्य सेवा के तहत किया जाना है। लेकिन उनके द्वारा हड़ताल मे चले जाने एवं हड़ताल से वापसी हेतु पर्याप्त अवसर दिये जाने के पश्चात् भी कार्य पर उपस्थित नही होने के कारण उन्हें प्राधिकृत अधिकारी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धवलपुर पं.क्र. 1660 के द्वारा सेवा समाप्ति की गयी है।

इसके अलावा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुड़गेलमाल पं.क्र. 55 के प्रभारी प्रबंधक शिवकुमार सिन्हा को भी प्राधिकृत अधिकारी द्वारा सेवा नियम के तहत सेवा समाप्ति की गई है।

Share This Article