Vedant Samachar

सिक्योरिटी गार्ड के बयान से खुला राज: छालीवुड निर्माता मोहित साहूजी मारपीट केस में जांच तेज, CCTV व कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,26 जनवरी (वेदांत समाचार)। छालीवुड फिल्म निर्माता Mohan Sahu से जुड़े मारपीट प्रकरण में पुलिस जांच ने निर्णायक मोड़ ले लिया है। घटनास्थल पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के बयान के बाद मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिससे आरोपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना 22 जनवरी 2026 को दिन के समय हुई थी। सिक्योरिटी गार्ड ने अपने बयान में बताया कि विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि घटना से पहले ही निर्माता और युवती के बीच तीखी बहस चल रही थी। बहस के बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार—

घटना के समय मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे,

विवाद बढ़ने पर उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया,

युवती को घायल अवस्था में देखा गया,

घटना के बाद आरोपी घबराया हुआ दिखाई दिया।

गार्ड के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब घटनास्थल के CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों का आपसी मिलान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुरानी बस्ती थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

सिक्योरिटी गार्ड के खुलासों के बाद मामले में और धाराएं जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो जाएगी और आगे और भी खुलासे सामने आ सकते हैं।

Share This Article