BSP ने पूर्व विधायक के मकान को करवाया खाली, सामान सड़क किनारे फेंका, जाने क्या है पूरा मामला?

भिलाई 14 जनवरी (वेदांत समाचार)। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय पाटन विधानसभा से विधायक रहे कैलाश चंद शर्मा के मकान को ने भिलाई इस्पात सयंत्र (BSP) ने खाली करवाया है। BSP ने विधायक को कई बार मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वह काफी सालों से मकान पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए थे। इसके बाद संपदा न्यायालय के आदेश पर BSP प्रशासन ने पुलिस की मदद सेमकान को खाली कराया है।

बीएसपी के मुताबिक क्वार्टर नंबर 4बी, सड़क 21,सेक्टर 8 में पूर्व विधायक कैलाश चंद्र शर्मा अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। उनके द्वारा मकान न खाली करने से परेशान होकर BSP ने न्यायालय में भी अपील किया था। संपदा न्यायालय के आदेश पर गुरुवार दोपहर BSP का नगर प्रशासन विभाग और प्रवर्तन विभाग की टीम खाली करने की प्रकिया को शुरू किया। इस दौरान BSP कर्मियों ने मकान का सारा सामान निकालकर सड़क किनारे रखकर कब्जा धारक शर्मा की सुपुर्दगी में दे दिया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया। इस दौरान BSP ने पुलिस की मदद भी ली थी।

प्रवर्तन विभाग के मुताबिक BSP आवास में जो लोग भी अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे हैं। उनकी लिस्ट बनाई जा रही है। साथ ही पुराने कब्जा धारकों को मकान खाली करने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके बाद भी जो अवैध कब्जाधारी मकान नहीं खाली कर रहे हैं, उनके खिलाफ बेदखली की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।