भूपेश ने प्रियंका को दी जन्मदिवस की बधाई…

रायपुर 13जनवरी (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री बघेल ने एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री बघेल ने पोस्ट किया- ‘महिलाओं, दलितों, शोषितों और वंचितों से लेकर किसानों तक समाज के हर तबके के साथ खड़ी होकर निर्भीकता के साथ संघर्ष कर रहीं श्रीमती प्रियंका गांधी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। पूरे उत्तर प्रदेश को आपके नेतृत्व में ‘न्याय’ की उम्मीद है। हर संघर्ष फलीभूत हो। शुभकामनाएं।’