Vedant Samachar

आत्मानंद स्कूल पंप हाउस में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 250 लोगों ने लिया हिस्सा

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,23 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले के आत्मानंद स्कूल पंप हाउस परिसर में आज यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल प्रभा सिंह, गणमान्य नागरिक वक्ति राम, किशोर यादव (पूर्व पार्षद), विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित कुल लगभग 250 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एएसआई मनोज राठौर ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

एएसआई राठौर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। विशेष रूप से विद्यार्थियों को कम उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी यातायात जागरूकता ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Share This Article