[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, लोगों की जुटी भीड़…

बस्तर ,22 जनवरी (वेदांत समाचार)। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक में एक चलती बाइक में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उसी इलाके का रहने वाला एक युवक बोरीगांव से मटनार के बीच जा रहा था।

इसी बीच चलती एवेंजर बाइक में इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद आग भभक गई। बाइक चालक युवक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। चंद मिनटों में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, बाद में मार्ग भी क्लियर हो गया था। बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बाइक में आग लगने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

[metaslider id="133"]