Vedant Samachar

पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड

Vedant Samachar
2 Min Read

बीकानेर ,21 जनवरी : बीकानेर में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। पोता दादा-दादी से मिलने पहुंचा। आंगन में खून से सनी दादी की लाश देखकर हैरान रह गया। अंदर कमरे में दादा फंदे पर लटके मिले। मामला जिले के लूणकरणसर इलाके के कालवास गांव का है। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

दोनों बेटे पास की ढाणी में रहते हैं
लूणकरणसर सीओ रणवीर सिंह ने बताया, धनपत बावरी (60) और पत्नी जीतो बावरी (55) दोनों अकेले रहते थे। इनके दो बेटे हैं। दोनों पास की ढाणी में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनका पोता तनु (12) स्कूल जाने के लिए निकला था। कक्षा 7 में पढ़ने वाला तनु स्कूल जाने से पहले पोता दादा-दादी से मिलने उनके घर पहुंचा। घर में एक साथ दो लाशें देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दादी की लहूलुहान लाश आंगन में और दादा अंदर कमरे में फंदे पर लटके थे। उसने दादा के फोन से फौरन अपने पिता को कॉल किया और पूरी बात बताई।

शव दो दिन पुराना होने की आशंका
सीओ रणवीर सिंह ने कहा- प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद जैसा लग रहा है। आशंका है कि धनपत ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की होगी, उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। दोनों शवों को लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।

Share This Article