Vedant Samachar

37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत मुलमुला में हेलमेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 37वें सड़क सुरक्षा माह केवो अंतर्गत लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुलमुला क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक में हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें हेलमेट की उपयोगिता और अनिवार्यता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक लालन पटेल एवं थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें और गंभीर चोटें सिर में चोट लगने के कारण होती हैं। हेलमेट का नियमित उपयोग सिर की सुरक्षा करता है और दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के माध्यम से तेज गति से वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Share This Article