Vedant Samachar

दीपका के नागिन झोरखी हत्याकांड के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की रही अहम भूमिका…

Vedant Samachar
3 Min Read

कोरबा,17 जनवरी (वेदांत समाचार)। दीपका के नागिन झोरखी दिल दहला देने वाले हत्याकांड को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। 24 वर्षीय रानू साहू की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते हत्या की गई।

जानकारी के अनुसार रानू साहू घटना के समय घर पर अकेली थी। उसके पिता रामकुमार साहू और मां घर से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे परिजन लौटे तो देखा कि रानू की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई है। दृश्य देख परिजनों में चीख पुकार मच गईआवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कवायड को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल जोगी 26 वर्ष निवासी नूनेरा बांधाखार पेशे से ट्रक चालक है। मृतका रानू साहू से उसकी पहले से जान पहचान थी बताया जा रहा है कि रानू साहू का आरोपी राहुल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात से नाराज राहुल जोगी रानू के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वह हरदीबाजार दीपका बायपास मार्ग पर ट्रक खड़ी कर सो रहा था पुलिस ने डॉग स्कवायड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुला किया जाएगा। मृतका रानू साहू अपने माता पिता की इकलौती संतान बताई जा रही है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है

Share This Article