Vedant Samachar

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह पर सुनील शेट्टी फिदा: बोले– “अक्षय खन्ना 10/10 हैं, लेकिन रणवीर 100/10”

Vedant Samachar
4 Min Read

मुंबई। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी इंडस्ट्री की उन तमाम आवाज़ों में शामिल हो गए हैं, जो धुरंधर में रणवीर सिंह के दमदार अभिनय की खुलकर सराहना कर रही हैं। लगातार छह हफ्तों से धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है और इसे भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अपने बेबाक और जोशीले बयान में शेट्टी ने न सिर्फ़ रणवीर की अभिनय क्षमता की तारीफ की, बल्कि धुरंधर 2 में उनके और भी बड़े प्रभाव की कल्पना की। साथ ही उन्होंने समकालीन कहानी कहने का सही फॉर्मूला पकड़ने के लिए आदित्य धर को भी श्रेय दिया।
अभिनय की बात करते हुए शेट्टी ने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह — दोनों की जमकर प्रशंसा की, लेकिन रणवीर सिंह को लेकर वह खुद को रोक नहीं पाए।

“परफॉर्मेंसेज़ शानदार हैं। अक्षय खन्ना 10 में से 10 हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।”
लेकिन रणवीर के बारे में उन्होंने साफ़ कहा,
“रणवीर सिंह 10 में से 100 हैं। पूरी फिल्म रणवीर सिंह ही हैं।”
शेट्टी को सबसे ज़्यादा प्रभावित रणवीर का संयम (रेस्ट्रेंट) लगा — जो मुख्यधारा के हीरोइज़्म में कम ही देखने को मिलता है। जहां अक्षय खन्ना का किरदार ज़्यादा एक्सप्रेसिव था, वहीं रणवीर की चुनौती अंदरूनी थी।

उन्होंने तुलना करते हुए कहा,“अक्षय शानदार हैं, लेकिन रणवीर संयमित थे। उन्होंने खुद को रोके रखा, और यही सबसे मुश्किल काम है। हीरो के तौर पर जोश या राष्ट्रवाद दिखाना आसान है और दर्शक उस पर विश्वास भी कर लेते हैं। लेकिन किसी दूसरे देश में बैठकर अपनी मातृभूमि के लिए तड़पना और कुछ करना चाहना — यह बहुत कठिन है।”

हमज़ा के रूप में रणवीर सिंह की प्रस्तुति ने दर्शकों, समीक्षकों और फिल्मकारों सभी पर गहरी छाप छोड़ी है। किरदार की शांत तीव्रता, भावनात्मक द्वंद्व और नियंत्रित गुस्से ने जिसे लोग अब “हमज़ा फीवर” कह रहे हैं, उसे जन्म दिया है। दर्शक पार्ट 1 देखने के बाद भी उसके दृश्यों और पलों पर चर्चा कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकार इसे रणवीर के करियर का एक निर्णायक मोड़ मान रहे हैं — ऐसा प्रदर्शन जो सूक्ष्मता के ज़रिए जन-प्रभाव पैदा करता है।


शेट्टी ने आगे बढ़कर फ्रेंचाइज़ी में रणवीर के भविष्य की भी कल्पना की।

“मैं धुरंधर 2 में उन्हें सिर्फ़ कल्पना ही कर सकता हूं। लीजेंडरी। लीजेंडरी। इस बच्चे को सलाम। फिनॉमिनल,”
उन्होंने कहा — और यह बयान सीक्वल को लेकर बढ़ती उत्सुकता को और मज़बूत करता है।

रणवीर सिंह पहले ही एक ही भाषा (हिंदी) में ₹850 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते अभिनेता बन चुके हैं और हिंदी सिनेमा में सभी संभावित बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए, ओवरसीज़ कलेक्शन के साथ 900 क्लब में प्रवेश कर एक नया बेंचमार्क बना चुके हैं। अब सवाल लगभग तय सा लगता है — अगर धुरंधर 2 भी यही रफ्तार पकड़ लेता है, या इसे पार कर जाता है, तो रणवीर सिंह किस मुकाम पर होंगे?
धुरंधर 2 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बनी हुई है। इसमें हम देखेंगे कि जसकीरत कैसे हमज़ा में तब्दील होता है और लियारी कैसे हमज़ा का सिंहासन बनता है। अब भारतीय सिनेमा रणवीर के नाम है!

Share This Article