Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा: एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read

0.अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कांच के टुकड़े से हमला करने वाला युवक न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा,17 जनवरी (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित एफसीआई गोदाम में मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी विवाद के दौरान गंभीर हमला करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 118(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना का विवरण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे, आरोपी किशन पाण्डेय (23 वर्ष) निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस, निवासी सांकर, के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थी की उंगली को दांत से काट लिया और कांच के टुकड़े से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा जप्त किया गया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article