बच्चों के झगड़े में हुआ पथराव:मारपीट में दो महिलाएं घायल, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा08जनवरी (वेदांत समाचार)। आगरा के थाना एत्माउद्दौला के नगला रामबल में ठेल पर सामान लेने गए बच्चों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया की पहले दो महिलाओं में मारपीट शुरू हुई और कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गयीं। मौके पर आई पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पथराव का वीडियो सामने आया है। पुलिस पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

जानकारी में मुताबिक आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के नगला रामबल में जाटव समाज के लोगों की बड़ी बस्ती है। सुबह बस्ती में एक तेल वाला हर माल दस रूपये में बेचने आया था। इस दौरान दो बच्चों में सामान लेने के दौरान बहस हुई। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की छोटी बच्ची को डांट दिया। इसके बाद पहले महिलाओं में मारपीट शुरू हुई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। एक पक्ष ने छत से पथराव शुरू कर दिया।

दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

दोनों पक्ष एक दुसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है की दूसरे पक्ष की महिला के यहां अनैतिक काम होता है और रोजाना अनजान लोग घर आते हैं। उनकी नौ साल की बेटी को महिला बार बार बुलाती है ,मना करने पर उसने अभद्रता की है। दुसरे पक्ष का कहना है की बच्चे का सामान छीनने पर दुसरे पक्ष से शिकायत की तो उन्होंने हमला कर दिया। यह लोग पहले भी गलत भाषा का प्रयोग करते रहे हैं।

सूचना पर आई पुलिस

मारपीट और पथराव की सूचना पर थाना एत्माउद्दौला समेत सर्किल का फ़ोर्स मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों घायल महिलाओं का मेडिकल कराया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार मामले में लोगों से पूछताछ के बाद दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।