Vedant Samachar

अल्लू अर्जुन ने जापान तक पहुंचाया पुष्पा फीवर, पुष्पा कुनरिन की रिलीज़ से पहले किया पुष्पा 2: द रूल का ज़ोरदार प्रमोशन

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई ।आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, जो पैन-इंडिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, अब ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस, अलग स्टाइल और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के दम पर उन्होंने दुनिया भर में करोड़ों फैंस बना लिए हैं। पुष्पा फ्रेंचाइज़ी के साथ लगातार ब्लॉकबस्टर हिट्स देने के बाद, जिसने दुनियाभर में धमाल मचाया, अब अल्लू अर्जुन जापान में पुष्पा 2: द रूल की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जो वहां पुष्पा कुनरिन के नाम से 16 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है।

फिल्म की रिलीज़ से पहले वह हाल ही में टोक्यो पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेकर्स ने हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म प्रमोट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आईं, जिससे बज़ और बढ़ गया है। अल्लू अर्जुन की जापान में मौजूदगी के साथ पुष्पा कुनरिन को लेकर एक्साइटमेंट लगातार आसमान छू रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “आइकॉन स्टार जापानी मीडिया को बैक-टू-बैक इंटरव्यू दे रहे हैं, की रिलीज़ के मौके पर जापान में 16 जनवरी को ग्रैंड रिलीज़।

https://www.instagram.com/p/DThpGi_DCw8/?img_index=2&igsh=cDV5N2I1ZWhsODR0

डिस्ट्रिब्यूटर्स गीक पिक्चर्स और शोचिकू ने माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर पुष्पा के क्रेज़ को जापानी सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है, जहां यह फिल्म पुष्पा कुनरिन के नाम से रिलीज़ होगी। फिल्म को जापान में करीब 250 स्क्रीन्स पर ग्रैंड रिलीज़ किया जाएगा। इससे पहले जापानी दर्शकों ने बड़े भारतीय ब्लॉकबस्टर्स को जिस तरह का प्यार दिया है, उसे देखते हुए मेकर्स को पूरा भरोसा है कि पुष्पा 2: द रूल वहां के दर्शकों से गहरी जुड़ाव बनाएगी और देश में एक सफल थिएट्रिकल रन दर्ज करेगी।

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2: द रूल के साथ इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पूरे देश में दिल जीते ही नहीं, बल्कि इसने हिंदी वर्ज़न से ₹800 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब ₹1800 करोड़ की शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड भी बनाए।

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद आइकॉन स्टार अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट चुके हैं, जो मशहूर फिल्ममेकर एटली के साथ एक बेहद महत्वाकांक्षी कोलैबोरेशन है। फिलहाल AA22xA6 नाम से पहचाने जा रहे इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिससे यह प्रोजेक्ट आने वाले समय की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गया है।

Share This Article