Vedant Samachar

प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया

Vedant samachar
1 Min Read

प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों को प्रशासनिक आधार पर इधर से उधर किया गया है। हायर ज्यूडिशियल सर्विस में डॉ. ममता भोजवानी को कोरबा में ही नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सरिता दास मनेंद्रगढ़ में अब द्वितीय जिला न्यायाधीश का पद संभालेंगी। इसी तरह रश्मि नेताम को दुर्ग से धमतरी और श्रुति दुबे को मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर भेजा गया है।

अमित राठौर को सारंगढ़ में और यशोदा नाग को कोंडागांव में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी तरह सिविल जज (जूनियर डिवीजन) वर्ग में भी कुछ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खुशबू जैन को महासमुंद से गरियाबंद, प्रणव वैद्य को धमतरी से बिलासपुर और लव कुमार लहरे को कोरबा से रामानुजगंज भेजा गया है। सुनीति नेताम को कांकेर से सारंगढ़ भेजा गया है। सागर चंद्राकर अब कटघोरा में सेवाएं देंगे और गीतांजलि कश्यप को महासमुंद से बिलासपुर भेजा गया है। वहीं, रायपुर में प्रज्ञा सिंह, सुहासिनी ठाकुर, चंद्रप्रताप सिंह और प्रीति पालीवाल की नई नियुक्तियां की गई हैं।

Share This Article