BREAKING : तीन IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, जाने किन्हें मिली पदोन्नति

रायपुर 4 जनवरी (वेदांत समाचार)। राज्य शासन ने तीन IAS अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 1997 बीच के IAS एम. गीता, निहारिका बारीक़ और सुबोध सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है। सुबोध सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने प्रोफ़ार्मा प्रमोशन दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है।