Vedant Samachar

Accident News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार 2 लोगों की मौत

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,12 जनवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवारों को एक कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेतला रोड पर पुसौर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी पर सवार युवक और बच्चा रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे तेतला हाई स्कूल के पास पहुंचे, तभी चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बच्चे के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में मृतक की जेब से वाहन के कागजात मिले हैं। जिनमें नाम रामेश्वर निषाद (30) निवासी मिट्ठूमुड़ा दर्ज है। वहीं मृत बालक की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। कार चालक की पहचान श्रीकांत शर्मा निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई के रूप में हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share This Article