Vedant Samachar

चाकूबाज पर पुलिस के डंडे का कहर, लंगड़ाते दिखा

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर 23 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार) । 23 नवंबर की रात इल्यूम बार में एक युवती से छेड़छाड़ के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिससे बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने चाकूबाज युवक को पकड़ कर सख्ती दिखाई। पिटाई के बाद बदमाश युवक लंगड़ाते हुए नजर आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के दो दोस्त और युवती को भी गिरफ्तार किया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

23 नवंबर की रात जरहाभाठा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार गया था। जहां पब में डांस करते समय निलेश गेंदले ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिसका विरोध करते हुए युवती ने निलेश को एक तमाचा जड़ दिया।

जिस पर तैस में आकर निलेश ने भी युवती को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को बाउंसरों ने बार से बाहर निकाल दिया।यहां पार्किंग में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ते देख युवती के पक्ष मेंयश तिवारी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव भी पहुंच गए। इस दौरान निलेश को समझाने लगे। लेकिन, निलेश मारपीट करने लगा। तभी यश तिवारी बटनदार चाकू निकाल कर निलेश के पेट में घोंप दिया, जिससे वो खून से लथपथ घायल हो गया। वहीं, हमलावर युवक भाग निकले। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article