रायपुर,11 जनवरी(वेदांत समाचार)। मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि देर रात 10:30 बजे उसके छोटे भाई को 10-15 नशे में धुत युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। हमलावरों ने युवक को कमर के ऊपर और गले के पास चाकू मारा तथा मुक्के और घूसों से बुरी तरह घायल कर दिया।
घायल युवक खून से लतफ़ट गली में भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। घटना की सूचना देर रात मौदहपरा थाने को दी गई। पुलिस ने घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई है। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि FIR के बावजूद पुलिस कर्मियों और थाना इंचार्ज ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।



