Vedant Samachar

प्राइम वीडियो प्रस्तुत करता है शोभिता धुलिपाला अभिनीत, चीकाटीलो – एक रोमांचक तेलुगु क्राइम-सस्पेंस ड्रामा, प्रीमियर 23 जनवरी से

Vedant Samachar
5 Min Read

मुंबई । भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज ऐलान किया कि प्राइम ओरिजिनल तेलुगु फिल्म ‘चीकाटीलो’का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 23 जनवरी को किया जाएगा। हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी चीकाटीलो एक रोमांचक क्राइम-सस्पेंस फिल्म है। कहानी संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। इस किरदार को शोभिता धुलिपाला ने निभाया है। सच की तलाश में उसका सफर शहर के कुछ सबसे खौफनाक और काले राज़ सामने लाता है। फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसे डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि चैतन्य विशालक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम किरदारों में नज़र आएंगे। तेलुगु ओरिजिनल फिल्म 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से रिलीज़ होगी।

हैदराबाद शहर की हलचल भरी पृष्ठभूमि पर बनी चीकातिलो एक रोमांचक तेलुगु ओरिजिनल क्राइम सस्पेंस फिल्म है। यह कहानी संध्या की है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। अपने इंटर्न की रहस्यमयी मौत के बाद, न्याय पाने की अपनी लगातार कोशिश में, उसे खौफनाक अपराधों की एक चौंकाने वाली कड़ी का पता चलता है।

“प्राइम वीडियो पर हम साउथ ओरिजिनल्स की सूची को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनकी कहानियाँ साहसी हों, ज़मीन से जुड़ी हों और रचनात्मक रूप से अलग हों। सस्पेंस और थ्रिलर भले ही आम शैलियाँ हों, लेकिन हमारा ध्यान ऐसी अनोखी कहानियाँ पेश करने पर है जिनमें भावनात्मक गहराई हो- जिसे दर्शकों ने हमारी तेलुगु ओरिजिनल सीरीज़ धूथा में खूब पसंद किया। हमारी आने वाली तेलुगु एमेज़ॅन ओरिजिनल फिल्म चीकाटीलो इसी सोच को दर्शाती है।”, प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा। “चीकाटीलो को खास बनाती है इसकी सांस्कृतिक प्रामाणिकता, जिसे पॉडकास्ट जैसे आधुनिक कहानी कहने के माध्यमों के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है, जो कहानी में अहम भूमिका निभाते हैं। हमें विश्वास है कि फिल्म में दिखाए गये दृढ़ता और बहनचारे जैसे सार्वभौमिक विषय इसे तेलुगु बोलने वाले दर्शकों से कहीं आगे ले जाएंगे और पूरे भारत और दुनिया भर के दर्शकों से जोड़ेंगे। इस ओरिजिनल फिल्म के ज़रिए हम सुरेश प्रोडक्शंस के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मज़बूत करने को लेकर भी बेहद खुश हैं। चीकाटीलो एक मजबूत कहानी वाली थ्रिलर है, और हमें विश्वास है कि जब यह 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी, तो यह पूरे भारत और दुनिया भर के दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।”

फ़िल्म चीकाटीलो के निर्माता डी. सुरेश बाबू ने कहा, “चीकाटीलो एक बहुस्तरीय और भावनात्मक सस्पेंस ड्रामा है। मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म अंधेरे का सामना करने और सच बोलने के साहस को दिखाती है—ऐसी सोच जिसकी आज हमारे समाज को पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरत है। इस एमेज़ॅन ओरिजिनल पर प्राइम वीडियो के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। यह फ़िल्म हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। हम ऐसी विशिष्ट, सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानियों को आगे बढ़ाने की साझा सोच रखते हैं, जिनके पात्र न सिर्फ़ मनोरंजन करते हैं बल्कि दर्शकों से गहराई से जुड़ते भी हैं। अपनी सिहरन पैदा करने वाली कहानी और दमदार अभिनय के साथ चीकाटीलो एक अविस्मरणीय और रोमांचक सफ़र का वादा करती है। मैं भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए उत्साहित हूँ कि वे 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर वैश्विक प्रीमियर के समय इसका अनुभव कर सकेंगे।”

Share This Article