Anil Kapoor Dawood Ibrahim Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया इस दिनों हर जगह सिर्फ और सिर्फ आदित्य धर और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का कब्जा है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन, शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक के तमाम किस्से वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच अनिल कपूर ने बताया कि आदित्य धर की इस फिल्म को उन्होंने क्यों मना कर दिया था।राजदीप सरदेसाई ने उसने सवाल किया कि अगर आदित्य धर आपके पास आए और कहे कि वो धुरंधर 3 बना रहे हैं और आप भी हमारे लियारी के गैंग में शामिल हो। तो क्या आप उस फिल्म को करेंगे?
Read more at : दाऊद इब्राहिम से करीबी… अनिल कपूर ने बताया इस कारण ठुकराया था आदित्य धर की धुरंधर 2 का ऑफर
अनिल कपूर ने कहा, “वो मेरे पास धुरंधर 2 के लिए आए थे। वो चाहते थे कि फिल्म में मैं एक कैमियो करूं। आज मैं जो कुछ हूं उसका कारण है मेरा प्रोफेशनलिज्नम। सिर्फ टैलेंट के दम पर ही आप यहां तक नहीं पहुंच सकते। तो उन दिनों मैं कुछ दूसरी फिल्मों के साथ कमिटेड था। जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो भी काफी अच्छी फिल्म है। हां वो मेरे लिए नुकसान था पर कोई बात नहीं कम से कम मेरे दिमाग में था कि ये उनसे साथ भी वो सकता था।”अब इसी बीच अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीर किसी पब्लिक इवेंट की मानी जा रही है जिसमें वो दाऊद के पास खड़े हैं और दोनों के बीच करीबी इस तस्वीर से साफ जाहिर हो रही है। लोगों का मानना है कि दाऊद इब्राहिम से करीबियों के कारण ही अनिल कपूर ने इस फिल्म को मना किया होगा।इसके साथ ही ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड में काफी प्रभाव था। माना जाता है उनकी मर्जी के बिना फिल्म इंडस्ट्री का पत्ता भी नहीं हिलता था।
