Vedant Samachar

सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली ,06 जनवरी । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। पिछले साल फरवरी में भी राज्यसभा सांसद सोनिया को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तब उनको पेट संबंधी समस्या थी। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ समीरन नंदी और उनकी टीम द्वारा इलाज के बाद उनको एक दिन बाद छुट्टी मिल गई थी। दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की हुईं सोनिया मार्च और सितंबर 2024 में भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर थे। सोनिया ने सांस समस्या दिक्कत होने के कारण दिल्ली के बाहर आना-जाना कम कर दिया है। खासकर, सर्दियों में प्रदूषण के कारण उनको समस्या हो रही है।पिछले दिनों उनकी बेटी और सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर के बाहर प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से कहा था उनकी मां को सांस की समस्या है और उनके जैसे अन्य लोग भी दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

Share This Article