IG दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा 86 जवानों को बैज लगाकर किया गया पदोन्नत

0 आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु पीपी कोर्स उपरांत किया गया पदोन्नत।

दुर्ग 30 दिसम्बर (वेदांत समाचार। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज , दुर्ग के आदेश के परिपालन में दिनांक 27.12.2021 को जिला दुर्ग में पदस्थ आरक्षकों को पी. पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रधान आरक्षकों के पद पर पदोन्नत किया गया है । आज दिनाँक 29/12/2021 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी. एन. मीणा द्वारा सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को बैज सेरीमनी सी.ए बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई, दुर्ग में आयोजित कर, 86 जवानों को बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।


इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 3 विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा, सहित पुलिसकर्मियों के परिवारजन एवं स्टाफ उपस्थित थे।