पटना,04 जनवरी: बिहार सरकार ने साल 2026 के लिए आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस साल सरकारी कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश, सरकारी छुट्टियां और ऐच्छिक अवकाश मिलाकर कुल 103 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी
राज्य सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, साल 2026 में कुल 52 रविवार, 35 घोषित सरकारी छुट्टियां और 22 ऐच्छिक छुट्टियां होंगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि 35 सरकारी छुट्टियों में से 6 छुट्टियां रविवार के दिन ही पड़ रही हैं इसलिए कर्मचारियों को वास्तव में 29 अतिरिक्त सरकारी छुट्टियों का ही लाभ मिलेगा।
1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलेण्डर-2026 का लोकार्पण किया।
गणतंत्र दिवस से दिवाली तक पूरी लिस्ट
Public Holiday List 2026: छुट्टियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। एनआई एक्ट 1881 के तहत कुल 24 प्रमुख छुट्टियां हैं, जिनमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, दिवाली जैसे बड़े राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार शामिल हैं। वहीं, कार्यपालक आदेश के तहत 11 सामान्य छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनमें वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि और सम्राट अशोक अष्टमी जैसे पर्व शामिल हैं।



