कांग्रेस का 137 वीं स्थापना दिवस मनाया गया

कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा जिला कांग्रेस मुख्यालय टी. पी. नगर कोरबा में कांग्रेस का 137वीं स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि 28 दिसम्बर 1885 में स्थापित कांग्रेस पार्टी भारत को एक आधुनिक, प्रगतिशील और ठोस राष्ट्र के रूप में विकसित करने से पूरी तरह जुड़ा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उस समय भारत में राजनीतिक आंदोलन शुरू किया जब देश ब्रिटिश शासकों के अधीन था। कांग्रेस पार्टी की स्थापना से देशवासियों में आशा का संचार हुआ जो अंततः आजादी की लड़ाई में बदल गया और भारत आजाद हुआ।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सच्चाई और अहिंसा को अपना मार्ग निर्देशक, सिद्धांत तय किया जिसका पूरी देश ने सक्रिय रूप से समर्थन किया और आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया आज भी देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एवं एकता की भावना कायम है।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस आधुनिक भारत का विकास और प्रगति के लिए कार्य किया है। देश की स्वतंत्रता के बाद देश के विकास के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंह राव, मनमोहन सिंह आदि ने देश में विकास की गति को कायम रखा है। विकास की इस गति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हमें संघर्ष करने की आवश्यकता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भारत स्वत्रंत (आजाद) हुआ और भारत में लाखों करोड़ों विकास कार्य हुए। पुल-पुलिया, कच्ची-पक्की सड़कें, पगडण्डी से लेकर स्कूल, कॉलेज, हॉस्पीटल, पानी, बिजली, अन्य सरकारी कार्यालय, बस, कार, रेलगाड़ी, हवाई जहाज के क्षेत्र में विकास कार्य कराये गये।
छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात कारखाना, बालको में एल्युमिनियम कारखाना, जमनीपाली में एनटीपीसी का तथा सीएसईबी का पॉवर प्लॉट आदि सब कांग्रेस नेतृत्व की सौगात है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलनों में से है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अद्वितीय, अहिंसक संघर्ष का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया जो अंततः 15 अगस्त 1947 को हासिल की गई थी। स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 55 वर्षों तक देश पर शासन किया है। इस दौरान आधुनिक भारत की नींव रखी गयी और देश का निर्माण किया गया। जितने कानून बने सभी कांग्रेस कार्यकाल में बनाए गये। जैसे पर्यावरण, उपभोक्ता, बेनामी सौदा, माप-तौल मानक, धार्मिक संस्था, विधिक सेवा, प्रशासनिक न्यायाधिकरण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति, सती प्रथा, हस्तकरघा, रेलवे, राजमार्ग, राष्ट्रीय आवास, बैंक, नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड एक्ट, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, 18 वर्ष की उम्र में मतदान करने का अधिकार सहित सैकड़ों कानून व अधिकार कांग्रेस नेतृत्व में बनाए गये।
कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कुसुम द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, बंटी शर्मा, पीयुष पाण्डेय, पूर्व पार्षद गीता महंत, पार्षद पालुराम साहू, संतोष लांझेकर, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, महेन्द्र निर्मलकर, कन्हैया राठौर, राम कुमार राठौर आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मागांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किा गया। तत्पश्चात् कांग्रेस पार्टी के योगदान पर प्राकश डाला गया।
इस अवसर पर शैलेष सिंह सोमवंशी, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, आशा कर्ष, क्रांति सोनी, राजेश यादव, संतोष साहू, दीपक शर्मा, मनीषा अग्रवाल, हाजी इकबाल दयाला, रेवती पाण्डेय, राजेश कुमार, विनोद सोनी, गौरीशंकर, योगेश सारथी, हरनारायण राठौर, वेद नायक, अविनाश बंजारे, मो. रशिद करीम, निजामुद्दीन, लक्ष्मी महंत, माधुरी धु्रव, द्रोपती तिवारी, क्षितिज कुामर गोस्वामी, चन्द्रवती साहू, दुर्गेश साहू, सुनील त्रिपाठी, प्रभात डड़सेना, नुरआबदीन, दुर्गेश धींवर, यशवंत चौहान, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, नंदा फड़तरे, दुर्गा रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर धुमधाम से कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया।