भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास,संघर्षों का इतिहास- पवन शर्मा

राकेश खरे ,बिलासपुर 27 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 96 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड क्र. 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद नगर स्थित भाकपा ब्रांच कार्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक विचार गोष्ठी कर आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता एवं संचालन कामरेड विक्रांत शर्मा ( aiyf प्रदेश अध्यक्ष ) युवा नेता ने की।


विचार गोष्टी के पूर्व पार्टी के ध्वज का आरोहण किया गया तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित गोष्ठी में उपस्थित कामरेड पवन शर्मा जिला सचिव सीपीआई, काशीराम ठाकुर, मंसाराम ठाकुर , उदय राम टंडन ,दुखीराम गेंदले, भरत सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, चिंल्लू सिंह, कामरेड जय साहू ,अहिल्या गुप्ता ,कामरेड लखन सिंह एडवोकेट, संत कुमार निराला ,अप्पा राव, सुरेश कौशिक लाला रजक, बसंत दूबे, विष्णु धूरी ,विक्की शर्मा, रवि शर्मा , पावेल शर्मा प्यारेलाल टंडन, किशून, संतोष ,भैरव चंद्र निषाद संतोष परिहार ,रमा शर्मा, रामेश्वरी, लक्ष्मीबाई शर्मा, रामनाथ साहू, हरिराम रजक ,श्रवण कुमार ध्रुव (सरपंच) श्याम निषाद भारत मिश्रा आदि ने जनता की समस्याओं, देश प्रदेश की राजनीति और कम्युनिस्ट पार्टी के समक्ष चुनौतियों व रणनीति पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।


विचार गोष्ठी का उपरांत दोपहर 3 बजे से शाम4 बजे तक आयोजित आमसभा में पवन शर्मा जिला सचिव, कामरेड अप्पा राव, कामरेड विजय शर्मा, उदय राम टंडन ,भरत लाल धूरी ,संतोष परिहार जय साहू ,रामनारायण कश्यप ,रामनाथ साहू एडवोकेट लखन सिंह , संत कुमार निराला, भैरो सिंह निषाद, ने आम जनता को संबोधित करते हुए, बढ़ती महंगाई, गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचार, शोषण, दमन के लिए केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया साथ ही भाकपा के 96 साल के शानदार इतिहास को संघर्षों, बलिदानों, कुर्बानियों का इतिहास बताते हुए देश मे कॉरपोरेट की कठपुतली सरकारों को परास्त कर जनवादी सर्वहारा का राज स्थापित करने का आह्वान किया। आमसभा में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। पवन शर्मा जिला सचिव, भाकपा बिलासपुर, छ.ग.