Vedant Samachar

होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा निकाला गया जिले में फ्लैग मार्च

Vedant samachar
2 Min Read

  • कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी इसके साथ साथ हुड़दंगियों पर सतत निगाह रखी जाएगी।

जांजगीर, 13 मार्च । होलिका दहन/होलिका पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस ने जिले में फ्लैग मार्च निकला गया।

जांजगीर चांपा पुलिस ने फ्लैग मार्च कर यह साफ संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। फ्लैग मार्च की शुरुआत दिनांक 13.03.2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से रवाना होकर, कचहरी चौक, नेता जी चौक जांजगीर, नैला रेलवे स्टेशन चौक, लिंग रोड, BTI चौक जांजगीर होते हुए थाना चांपा शहर तक कड़ा पहरा देते हुए फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से पूरा शहर सख्त कानून व्यवस्था के संदेश से गूंज उठा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा फ्लैग मार्च से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फ्लैग मार्च का मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में DSP जितेंद्र खूंटे,DSP श्रीमती कविता ठाकुर, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP चांपा यदुमणि सिदार, SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, निरी. दिनेश यादव. उप निरी पारस पटेल सायबर प्रभारी उपनिरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

Share This Article