रायपुर ,01 जनवरी (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला की पुण्यतिथि पर 31 दिसंबर को कान्यकुब्ज सभा–शिक्षा मण्डल द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, शुक्ला परिवार से कमलेश शुक्ला, सहसचिव प्रमोद मिश्रा, संजय शुक्ला, गिरजा शंकर दीक्षित, अजय किरण अवस्थी, एस. के. तिवारी (सेवानिवृत्त अतिरिक्त कलेक्टर), जयशंकर तिवारी, श्याम बाजपेई, श्रीकांत अवस्थी, शशिकांत मिश्रा, विकास तिवारी, आशीष बाजपेई, रवींद्र शुक्ला, शांति स्वरूप त्रिवेदी, गोपाल मिश्रा, दिनेश तिवारी, सोमेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं. रविशंकर शुक्ला के योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही। मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति, सिंचाई परियोजनाओं और बांध निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्ष 1931 में महात्मा गांधी का शुक्ला निवास आगमन भी स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना रहा, जब बुढ़ापारा स्थित शुक्ला भवन आंदोलन का केंद्र बना। इस अवसर पर रवींद्र शुक्ला ने आशीर्वाद किड्स स्कूल के बच्चों को पं. रविशंकर शुक्ला के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान पर सारगर्भित जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
