कुशवाहा समाज (जिला कोरबा) का वार्षिक सम्मेलन वनभोज के साथ संपन्न

कोरबा 26 दिसम्बर(वेदांत समाचार)।:- कुशवाहा समाज का वार्षिक सम्मेलन वनभोज के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न खुंटामुडा केसला नाले के पास मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बालको, दर्री, कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, बांकीमोंगरा आदि विभिन्न क्षेत्रों से स्वजातीय बंधुओं ने सपरिवार शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि समाज के विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु एक सामुदायिक भवन की नितांत आवश्यकता है। कोरबा के तीसरी बार के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का धन्यवाद देते हुए महापौर एवं अध्यक्ष प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा 10 लाख की राशि विधायक मद से सामुदायिक भवन बनाने हेतु घोषणा की गई है और भविष्य में और भी सहयोग करने के लिए कहा है। महापौर मद से भी विकास कार्य के लिए 10 लाख की राशि आबंटित किया गया है।


वरिष्ट सदस्य जगदीश प्रसाद ने सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती बनाये रखने पर जोर दिया। वरिष्ट सदस्य रमाशंकर सिंह, बी. एन. सिंह आदि ने सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने बच्चों के पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देते की जरूरत है।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

समाज की महिलाओं ने विभिन्न खेलों का आयोजन कर पिकनिक का आनंद लिया।
कार्यक्रम में भगवती प्रसाद कुशवाहा, एस. एन. सिंह, दशरथ प्रसाद, फगुनी मेहता, प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, अजय प्रसाद, कौशल प्रसाद, अमेरिका मेहता, अशोक कुमार वर्मा, सत्यनारायण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार वर्मा, संजय कुशवाहा, रवि प्रसाद सिंह, आकाश मेहता, लीला देवी, उषा देवी, प्रतिमा सिंह, प्रभा सिंह, बोना मेहता, अनीता कुशवाहा, संगीता प्रसाद, प्रियंका प्रसाद, साधना सिंह, विकास सिंह, मुकेश कुशवाहा, यूरेश प्रसाद, अशोक प्रसाद, धनेश कुमार, प्रियंका कुशवाहा, बनिता सिंह रीना कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय पुरूष, महिला एंव बच्चें शामिल हुए।