Vedant Samachar

खेलो इंडिया अस्मिता जोनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, कोरबा के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,30 दिसंबर (वेदांत समाचार)। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर में किया गया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दमन-दीव, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा तथा महासचिव आकाश गुरुद्वान ने जानकारी दी कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देशभर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रदेश की 68 बालिका एवं महिला किकबॉक्सरों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता में कोरबा जिले की सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू एवं कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा दिव्या कर्ष, कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी, सिद्धि सिंह सोनवानी, वी संभवी, वी ज्ञानवी, अंशिका चंद्रा एवं माही जायसवाल ने भी विभिन्न वजन वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन मार्च माह में चेन्नई में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। साथ ही इन खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर.के. साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article