[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट क्रिस्पी स्नैक

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, चीज़ी और कॉर्नी स्वाद से भरपूर ये नगेट्स मिनटों में खत्म हो जाते हैं. खास बात ये है कि इन्हें बनाना भी आसान है और पार्टी से पहले इन्हें तैयार करके रखा जा सकता है।

सामग्री:

उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1 कप

कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ – 1 कप

उबला हुआ आलू – 1 मध्यम (मैश किया हुआ)

ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप

मैदा – 2 टेबलस्पून

कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून

हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई

काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

ऑरिगैनो/चिली फ्लेक्स – ½ टीस्पून

तलने के लिए तेल

विधि :

एक बाउल में उबले कॉर्न को हल्का सा मैश करें.

इसमें मैश किया हुआ आलू, चीज़, मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और ऑरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

तैयार Mixture से छोटे-छोटे नगेट्स या मनचाहे शेप बनाएं.

हर नगेट को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें.

कढ़ाही में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर नगेट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें.

टिश्यू पेपर पर निकालें और गरमागरम सर्व करें ।

[metaslider id="133"]