Vedant Samachar

गुजराती थ्रिलर ‘31st’ JOJO ऐप पर सस्पेंस का तड़का लगाने के लिए तैयार

Vedant samachar
4 Min Read
Oplus_16908288

31 दिसंबर की रात के लिए सबने प्लान बना लिया है? लेकिन अगर वही रात कुछ अलग और डरावनी हो जाए तो? अगर वहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता न हो तो?

मुंबई। गुजराती थ्रिलर फिल्म ‘31st’ पहली बार 31 दिसंबर को JOJO ऐप पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक कहानी से बांधे रखने का वादा करती है।

फिल्म की कहानी डर और सस्पेंस से भरी हुई है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रोमांच और बढ़ता जाता है। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया दिखाती है जहां हर फैसला जरूरी है और हर सेकंड की अहमियत है। कहानी अपराधबोध, डर और इंसान के उस अंधेरे पहलू को सामने लाती है, जो मुश्किल हालात में बाहर आ जाता है।

फिल्म में हितु कनोडिया, श्रद्धा डांगर, प्राची ठाकर, परीक्षित तमालिया, चेतन दइया, विपुल विठलानी और हेमांग दवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार कलाकारों की इस टोली के साथ यह फिल्म साल के अंत में परफेक्ट थ्रिल और सस्पेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वश: लेवल 2 (2025) को लेकर बनी चर्चा के बाद, दिग्गज अभिनेता हितु कनोडिया, जो इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं वे ‘31st’ फिल्म को एक ऐसा अनुभव बताते हैं जो पूरी स्क्रीन में अंधेरे का डर बनाने के बाद भी दर्शकों के साथ बानी रहती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए कनोडिया ने कहा, “31st कोई शोर मचाने वाली थ्रिलर नहीं है, बल्कि एक शांत और बेचैन कर देने वाली फिल्म है। इसके भाव बहुत वास्तविक लगते हैं। मेरे लिए उन अलग-अलग लेयर्स को पर्दे पर उतारना बहुत चुनौतीपूर्ण था, जिन्हें आम तौर पर पारंपरिक कहानियों में नहीं देखा जाता। मुझे यह बहुत पसंद आया कि सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि किरदारों के भीतर चल रहे संघर्ष भी फिल्म को आगे बढ़ाते हैं। लेखकों ने शानदार काम किया है और मुझे लगता है कि कलाकारों ने भी उतनी ही मजबूती से अपने किरदार निभाए हैं।”

यह फिल्म मानवीय भावनाओं की सच्चाई को एक बेहतरीन थ्रिलर के साथ खूबसूरती से जोड़ती है।

डिजिटल रिलीज़ पर बात करते हुए हितु कनोडिया ने आगे कहा, “ “JOJO ऐप ऐसी कहानियों को मौका देता है जो सच्ची और अलग होती हैं। मुझे खुशी है कि ‘31st’ यहां रिलीज हो रही है।क्योंकि यह वही सिनेमा है जो ऐसे दर्शकों का हकदार है, जो कहानी के साथ गहराई से जुड़ना चाहते हैं।”

गुजराती सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है और ‘31st’ इसी दिशा में एक खास फिल्म है। JOJO ऐप गुजराती कहानियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। यह एक ऐसा ऐप है जो गुजराती सिनेमा की कहानी कहने की जर्नी और उसके विकास का साक्षी रहा है।

डर, सस्पेंस और भावनाओं से भरी यह फिल्म उन दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, जिन्हें सच्ची और गंभीर थ्रिलर फिल्में देखना अच्छा लगता है।

‘31st’ सिर्फ JOJO ऐप पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी, जहां वक्त कम है और सच्चाई छुपी नहीं रह पाती।

Share This Article