[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

नववर्ष से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 वारंटी गिरफ्तार,ऑपरेशन “शांति” के तहत 15 स्थायी वारंटियों को भी दबोचा

नववर्ष से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 वारंटी गिरफ्तार,ऑपरेशन “शांति” के तहत 15 स्थायी वारंटियों को भी दबोचा

कोरबा,26 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” के तहत नववर्ष के पूर्व बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा गया।

कोरबा पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही नागरिकों से नववर्ष को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar