कोरबा, 24 दिसंबर (वेदांत समाचार)। बीकन स्कूल एसईसीएल, कोरबा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता (जनरल मैनेजर, एसईसीएल कोरबा) के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनीता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पी.वी. सोना (अध्यक्ष, एमसीईएस, कोरबा) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी कल्पना मिश्रा के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी कक्षा 12वीं की छात्राएं हिमानी चौकसे एवं वंशिका शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाई। मंच पर अतिथियों के स्वागत का दायित्व रश्मि एवं एम.जे. चौहान द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाती कक्षा 11वीं और 12वीं की संयुक्त प्रस्तुति ‘राउत नाचा’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य एम.बी. गाटलिब ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। कार्यक्रम में शिक्षक घनश्याम पटेल, देवेंद्र पाण्डेय, परमिता बारीक, मनीषा बारीक, एस.के. नाडिग, डी. सिंह, एन. हिंदरिया, सलामी बाघ, अपराजिता सेठ, शांतनु सेठ, बीना, यशवंत, रिया, ममता, अनामिका, मंजू, सुजाता, वेद प्रकाश, नरोत्तम, निखिलेश, मिठू चटर्जी, लखन, संतोषी एवं अरुणा की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।



